Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देश के महान निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, बेटे को खोने का सदमा नहीं सहन कर पाई मां, उत्तराखंड समेत देश के खेल जगत में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली/देहरादून:-  भारतीय निशानेबाजी जगत और उत्तराखंड के लिए यह बेहद दुखद समय है। देश के महान निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के महज चार दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। बेटे को खोने का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad

78 वर्षीय श्यामा देवी राणा, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी थीं। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और नई दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ADVERTISEMENTS Ad

श्यामा देवी राणा के निधन से पहले ही राणा परिवार अपने होनहार बेटे को खोने के दुख से जूझ रहा था। अब मां के निधन ने परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ तोड़ दिया है। इस खबर के बाद उत्तराखंड समेत पूरे देश के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे मासूम का शव पांच दिन बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर

टिहरी जिले के चिलामू गांव से ताल्लुक रखने वाले जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। बताया जा रहा था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर ने खेल प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

जसपाल राणा ने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। महज 18 वर्ष की आयु में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में उन्होंने भारत को कई पदक दिलाए और देश का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ी के रूप में शानदार उपलब्धियों के बाद उन्होंने कोच की भूमिका में भी भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा देने का काम किया।

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले जसपाल राणा युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक रहे। उनके निधन के बाद अब उनकी मां श्यामा देवी राणा के चले जाने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत की कई हस्तियों ने राणा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉