Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

रजत जयंती के अवसर पर आज शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी शुरुआत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति रविवार दोपहर देहरादून पहुंच चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का सदन में एक घंटे का संबोधन होगा। अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

विधानसभा परिसर में बिना पास के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विशेष सत्र में प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों के साथ आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा समर्पण, संघर्ष और सेवा की कहानी है। यह विशेष सत्र आत्ममंथन और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर बनेगा। राज्य सरकार ने सत्र को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

वहीं, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह सत्र में जनता के मुद्दे उठाएगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, “प्रदेश में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान 25 वर्ष बाद भी नहीं हो सका है। पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषय अब भी बड़ी चुनौतियां बने हुए हैं। इन पर चर्चा जरूरी है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉