Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

ट्रॉली से नदी पार करते हुए 15 वर्षीय किशोरी गिरकर बही, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:-  उत्तराखंड में  हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां आपदा की मार पड़ रही है, वहीं दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के ग्राम भकंवाड़ में सोमवार सुबह सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। टोंस नदी पर लगी ट्रॉली से पार करते समय 15 वर्षीय सबीना, पुत्री यासीन, अचानक असंतुलन का शिकार हो गई और तेज बहाव वाली नदी में गिरकर बह गई। वह अपनी मौसी मेमना के साथ नदी पार कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। हालांकि टोंस नदी का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद स्थानीय लोग भी राहत टीम के साथ मिलकर तलाश में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

हादसे के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित और स्थायी विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉