Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में करेंगे भागीदारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे हैं
सीएम योगी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं। मुख्यमंत्री योगी सुबह विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉