Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देर रात रेलवे स्टेशन ठोकर लाइन इलाके में युवक का शव मिला, गला रेत कर हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन स्थित ठोकर लाइन इलाके में शनिवार देर रात एक युवक का शव मिला तो  सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या गला रेत कर की गई है। युवक की लाश खून से लथपथ मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। देर रात घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के कई लोगों से पूछताछ की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉