Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी ने स्वयं मैदान में उतरकर संभाली यातायात व्यवस्था की कमान, पुलिस बल का किया मार्गदर्शन, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रविवार को कैंची धाम और नैनीताल जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण यातायात का दबाव बढ़ गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने शाम चार बजे से विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर यातायात व्यवस्था की कमान संभालते नजर आए। उन्होंने प्रमुख मार्गों और डायवर्जन प्वाइंटों पर यातायात की स्थिति का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। इसे देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू करने के साथ ही वाहनों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी। यातायात के दबाव को देखते हुए समय-समय पर वाहनों को टू-लेन में संचालित किया गया, ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
भारी संख्या में वाहनों के लगातार पहुंचने के बावजूद पुलिस ने प्रभावी यातायात प्रबंधन पर जोर दिया। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम निकासी पर विशेष ध्यान दिया गया। यातायात की स्थिति के अनुसार मौके पर ही आवश्यक बदलाव किए गए, जिससे अनावश्यक परेशानी को कम किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा "जय जवान जय किसान" उद्घोष आज भी करता है प्रेरित
Ad

एसएसपी के नेतृत्व में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार नैनीताल, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय के कर्मचारी, पीएसी और होमगार्ड के जवान विभिन्न मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने यातायात के दबाव के अनुसार वाहनों का संचालन नियंत्रित किया और डायवर्जन प्वाइंटों पर व्यवस्था बनाए रखी।

यह भी पढ़ें 👉  उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी करते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल का मार्गदर्शन किया। यातायात की बदलती स्थिति के अनुसार अधिकारियों को आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।

नैनीताल पुलिस का प्रयास रहा कि भारी यातायात के बावजूद पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े तथा नैनीताल और कैंचीधाम आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन व्यवस्थित बना रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉