Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आइसक्रीम फैक्ट्री में प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी, गोदाम व दुकान का निरीक्षण किया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उपजिलाधिकारी  राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं खाद्य सुरक्षाअधिकारी  कैलाश टम्टा के नेतृत्व में बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी की गई।


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण इकाई आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही थी। स्थल पर एक्सपायर्ड सामग्री का उपयोग, कर्मचारियों का कोई सत्यापन, खरीद-विक्रय का कोई रजिस्टर या बिल उपलब्ध नहीं, तथा विभिन्न ब्रांड नामों से आइसक्रीम का मिसब्रांडिंग पाया गया। इसके अतिरिक्त, इकाई में खाद्य सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा मानकों, तथा नगर निगम व्यापार पंजीकरण नियमों का उल्लंघन भी पाया गया।

 खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके से विभिन्न उत्पादों एवं कच्चे माल के नमूने लिए गए हैं। साथ ही नगर निगम ने चालान की कार्रवाई भी की।
संयुक्त टीम ने लाइन नंबर 1 स्थित आइसक्रीम बनाने में प्रयुक्त होने सामग्री के थोक आपूर्तिकर्ता/विक्रेता की दुकान एवं गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहाँ एक्सपायर्ड सामग्री पाई गई। उत्पादों के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए एवं खरीद-बिक्री के अभिलेखों की जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉