Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा, पुलिस और छात्र नेताओं की हुई बहस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पहले से महाविद्यालय में पुलिस की टीम तैनात रही। प्राचार्य से मिलने जा रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्र नेताओं की बहस हुई। इस दौरान कई छात्र नेताओं के कपड़े भी फट गए। आज सुबह दस बजे महाविद्यालय के खुलने के बाद छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से निर्धारित रोस्टर का पालन नहीं किया जाता है। अगर चुनाव कराने ही नहीं थे तो कैलेंडर जारी नहीं करना चाहिए था। कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में तैनात पुलिस ने छात्र नेताओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉