Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पुलिस ने “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत तांत्रिक को किया गिरफ्तार, झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं का करता था शोषण

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बाजपुर में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर ठगने के अलावा महिलाओं से छेड़छाड़ और शोषण भी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसका नेटवर्क उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार को रुद्रपुर में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बाजपुर क्षेत्र की एक महिला की दो बेटियां लंबे समय से बीमार थीं। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी सुधार न होने पर महिला अपने परिचित के कहने पर उन्हें कनौरा गांव निवासी महमूद नामक कथित तांत्रिक के पास ले गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

महिला की शिकायत के अनुसार, महमूद ने लड़कियों को अलग-अलग कमरों में बुलाकर बीमारी ठीक करने का बहाना बनाया और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। घबराई हुई बेटियों ने पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बाजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महमूद के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे दोराहा चौक से 200 मीटर आगे रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

“बाजपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े धोखाधड़ी और शोषण के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी लंबे समय से आस्था और मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहा था। उसकी गतिविधियों और नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। लोग ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”
— मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉