Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया पौधारोपण, वनों को संरक्षित रखने का दिया संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने आज कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

आयुक्त ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में वृक्षारोपण का अभियान कुछ दिनों से चल रहा है। हमारे राज्य की विशेषता यहाँ की हरियाली है हमारे वन ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन शहरी वनों  को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता और सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा। इसे एक अभियान के रूप में चलाना होगा। पौधा यदि अपने देखरेख में हो तो वह बेहतर तरीके से पनपता है।
उन्होंने मंडलवासियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति से अपने जुड़ाव को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

कार्यक्रम के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ए.पी. बाजपेयी, उपजिलाधिकारी, रेखा कोहली, तहसीलदार, मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉