Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। जिससे प्रदेशभर में एक बार फिर ठंड लगातार बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम खुला रहेगा, बता दें इस मौसम परिवर्तन के कारण राज्य में तापमान में गिरावट आई और ठंड में वृद्धि हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad

बता दें उत्तरकाशी जिले में 27 फरवरी से लगातार बारिश हो रही है. ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं शुक्रवार को केदारनाथ में मौसम ठंडा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन में हल्की बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है. जिसमें अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके अलावा बद्रीनाथ में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉