Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने फेसबुक पर वायरल हो रहे मैसेज को दिया फर्जी करार, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

हल्द्वानी:- पिछले दो तीन दिन से फेसबुक पर वायरल हो रहे एक मैसेज को पुलिस ने फर्जी करार दिया है। इसमें दावा किया जा रहा था कि फेसबुक (मेटा) यूजर्स की निजी जानकारी और तस्वीरों का इस्तेमाल नए नियमों के तहत कर सकता है, जिससे बचने के लिए यूजर्स को एक विशेष संदेश पोस्ट करना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना
Ad

उत्तराखंड पुलिस ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है। बकायदा उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी किया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेटा की ओर से ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान
Ad

उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अफवाह भरे मैसेज और उनके स्क्रीनशॉट्स को नजरअंदाज करें और बिना जांचे-परखे फॉरवर्ड न करें। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉