Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे के खिलाफ अभियान लगातार, 66.30 लाख की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के पास से 66 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जबकि दो अन्य तस्करों को भी अलग-अलग स्थानों से स्मैक के साथ दबोचा गया है। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में 14 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक और अन्य सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) निवासी गंगा कॉलोनी, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 221 ग्राम स्मैक, 14,520 रुपये नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 125/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी दो बार स्मैक तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में हल्द्वानी पुलिस ने राजपुरा क्षेत्र से गुलशन (28 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 13 राजपुरा को 4.18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
लगातार सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी नैनीताल ने टीम को 1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने साफ कहा कि नैनीताल पुलिस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान जारी रखकर नशा कारोबारियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉