Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चौसला में फैक्ट्री निर्माण संबंधित प्रकरण में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, अग्रिम आदेशों तक कालाढूंगी से किया संबद्ध

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी तहसील के राजस्व ग्राम चौसला में विगत दिनों फैक्ट्री निर्माण से संबंधित प्रकरण में लापरवाही पर पटवारी को निलंबित कर कालाढूंगी तहसील से संबद्ध किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र फतेहपुर के अन्तर्गत ग्राम चौसला में जुलाई 2021 में फैक्ट्री का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ था, जो मार्च 2022 में पूर्ण होना विदित हुआ है। उक्त प्रकरण में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उपजिलाधिकारी कालाढूंगी को जांच हेतु नामित किया गया। जांच के दौरान इस मामले से संबंधित तकनीकी व भौगोलिक तथ्यों का विश्लेषण किया गया। उपजिलाधिकारी के जांच से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त निर्माण के दौरान निर्माणकर्ता ने राजकीय भूमि पर अतिक्रमण किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

जांच में यह तथ्य सामने आया कि अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक शबनम परवीन फतेहपुर क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने न तो इस अतिक्रमण की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और ना ही खसरे/पड़ताल में इसका कोई उल्लेख किया,  न ही कोई वैधानिक कार्यवाही की गई।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि पड़ताल के समय अवैध कब्जे का विवरण प्रपत्र क-24 में दर्ज कर, राजस्व अभिलेखों में प्रविष्ट कराना, तथा ज़मींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 122-बी के अंतर्गत वाद संस्थित कराना राजस्व उप निरीक्षक का कर्तव्य होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक फतेहपुर शबनम परवीन, को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक तहसील कालाढूंगी में सम्बद्ध किया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉