Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना, पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले हो सकते हैं प्रशासनिक बदलाव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की तैनाती के बाद धामी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। शासन से लेकर जिलों तक बड़े स्तर पर अफसरों के प्रभार बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी महीने प्रशासनिक बदलाव को अंजाम दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके पूर्व प्रभारों का बंटवारा शासन में तैनात प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई और आर मीनाक्षी सुंदरम के बीच हो सकता है। इसके अलावा, सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की चर्चा है।
फेरबदल की जद में कुछ जिलाधिकारी भी आ सकते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दो-दो जिलों के डीएम को इधर-उधर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर सकती है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

सूत्रों के अनुसार, फेरबदल का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री धामी जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉