Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश में दरोगा भर्ती के लिए बड़ा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में होगी नियुक्ति

देहरादून:-  प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्दी पहनकर सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं को उप निरीक्षक (दरोगा) के 200 पदों पर भर्ती का मौका मिलने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग सचिव एनके डुंगरियाल के मुताबिक, यह भर्ती पुलिस, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। कुल 200 पदों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19, प्लाटून कमांडर पीएसी/आईआरबी के 81, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच और उप आबकारी निरीक्षक के दो पद शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की चर्चाएं तेज, जनवरी में हो सकती है आचार संहिता लागू, मार्च के पहले सप्ताह में मतदान की संभावना
Ad

पुरुष और महिला दोनों को मिलेगा आवेदन का अवसर

भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। हालांकि, प्लाटून कमांडर के सभी 81 पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा 18 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग कोटे से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की फिर होगी मेडिकल जांच, शिक्षा विभाग ने किया नोडल अधिकारी नियुक्त

31 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह रहने की उम्मीद है। खास बात यह है कि एक ही भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस और अन्य वर्दीधारी विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञप्ति में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और चयन प्रक्रिया की जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉