Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी जनपदवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा सभी लोगों का सहयोग ही हमारी शक्ति

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी नागरिकों को नव वर्ष 2026 के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं, उन्होंने अपनी शुभकामनाएं संदेश में कहा कि नववर्ष 2026 जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन ऊर्जा लेकर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जनपदवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से प्रशासनिक कार्यों को मजबूत दिशा मिली है। और आशा व्यक्त की है कि आगामी वर्ष में भी विकास और पारदर्शिता के साथ जनपद के  विकास, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग, भाईचारे एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए जनपद के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रशासन सदैव जनता की सेवा, समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी लोगों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉