Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हीटवेव के चलते नैनीताल जिले में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव, नई समय सारणी लागू, अब 7 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायसवाल ने आदेश जारी कर हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के सभी सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए नई समय सारिणी लागू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

जारी आदेश के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को छोड़कर शेष सभी विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि विद्यालय संचालन सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि नई समय सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, जिलाधिकारी नैनीताल, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, मंडलीय अपर निदेशक शिक्षा तथा संबंधित खंड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को भी सूचना भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉