Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होली पर्व पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्यूटी पॉइंट पर पहुंच कर पुलिस के जवानों का बढ़ाया मनोबल, रंग लगा कर दी होली की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने शहर सहित पूरे जिले में पुलिस तैनात की थी। शहर के मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर पुलिस जवानों के प्रति स्नेह और समर्थन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने जवानों को ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ इस खुशी के पर्व को साझा किया। मिठाई और रंगों के साथ होली की शुभकामनाएं दी, जवानों को रंग लगाकर गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया। जिससे पुलिस महकमे में एक नया उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ। एसएसपी मीणा का यह कदम न केवल पुलिस विभाग के भीतर उत्साह का संचार करने वाला था, बल्कि यह पुलिस कर्मियों के मनोबल को भी मजबूत करने वाला था। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर हाल में अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें और समाज के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

एसएसपी मीणा ने पुलिस कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और कहा
आप सबकी मेहनत और निष्ठा से ही समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।

ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक श्री भगवत राणा, अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पुलिस जवानों के साथ होली के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉