Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में धूमधाम से मनाया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा एवं प्रशासक ऋषभ जोशी ने ध्वजारोहण कर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, विचार एवं भाषण प्रस्तुत कर विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है और हम सभी को देश की प्रगति एवं उत्थान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प भी दोहराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा
Ad

विद्यालय प्रबंधक यूसी जोशी ने समस्त शिक्षकों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए स्वतंत्रता का संदेश भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में सचिव पुष्पा जोशी, उप प्रधानाचार्या भामिनी जोशी, समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉