Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवार के साथ जन्मदिन मनाने आए व्यक्ति की मौत, मृतक की बेटी ने चिकित्सा सुविधा को लेकर लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

मुंबई से परिवार के साथ भीमताल में अपना जन्मदिन मनाने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनको अचानक लूज मोशन  हुए और फिर शुगर लेवल गिरता चला गया भीमताल में उसे ठीक से उपचार नहीं मिल पाया। गंभीर अवस्था में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया और एसटीएच में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बेटी ने चिकित्सा सुविधा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुंबई निवासी विनोद आर्या (74 वर्ष) पुत्र गणपत का हाल में जन्मदिन था। अपना जन्मदिन मनाने के लिए वह परिवार के साथ बीती 30 नवंबर को भीमताल आए थे। विनोद की बेटी वसुधा ने बताया कि वह मुंबई में एक आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। 30 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए भीमताल पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

भीमताल स्थित होटल में मनाया था बर्थडे

ADVERTISEMENTS Ad

अगले दिन नैनीताल घूमने चले गए। रात लौटे तो भीमताल स्थित होटल में ही उनका जन्मदिन मनाया गया।  सोमवार सुबह विनोद को लूज मोशन शुरू हो गए और फिर उनका शुगर लेवन डाउन होने लगा। आनन-फानन में होटल मैनेजर से चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा गया और उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वसुधा का कहना है कि अस्पताल में उनके पिता की नब्ज चल रही थी, लेकिन चिकित्सकों ने यहां इलाज करने से मना कर दिया।
जैसे तैसे हाथ-पैर जोड़ने पर वह इलाज को राजी हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में वसुधा ने बताया कि भीमताल में चिकित्सक न तो लूज मोशन का इलाज कर पाए और न ही शुगर लेवल ठीक कर पाए। यदि उन्हें समय से उचित इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉