Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अब इन रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन रहेगा प्रतिबंधित, विस्तार से जानिए एसपी ट्रैफिक ने शहर के ई-रिक्शा चालकों को क्या दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। आज बुधवार को एसपी क्राइम/ट्रेफिक नैनीताल हरबंस सिंह द्वारा हल्द्वानी कोतवाली मीटिंग हॉल में हल्द्वानी शहर के ई-रिक्शा चालकों के साथ गोष्ठी कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा व सत्यापन को लेकर जहां जरूरी निर्देश दिए गए, वहीं कई रूटों पर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गोष्ठी के दौरान ई-रिक्शा चालकों को को जारी हुए निर्देश:-
ई-रिक्शा को इन मार्गों में प्रतिबंधित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

■ बरेली रोड मंगल पड़ाव से रोडवेज की ओर

ADVERTISEMENTS Ad

■ रामपुर रोड सरगम सिनेमा से रोडवेज की ओर

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

■ नैनीताल रोड अल्मोड़ा अर्बन तिराहे से रोडवेज को ओर

●सभी ई-रिक्शा चालक निर्धारित पोशाक पहनेंगे और अनिवार्य रूप से अपने पास पहचान पत्र भी रखेंगे।

●जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ई-रिक्शा संचालक को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इन नियमों का उल्लंघन करने चलने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी।

●अभी तक मात्र 543 ई-रिक्शा चालकों द्वारा ही सत्यापन किया गया है। जिनके द्वारा अभी तक सत्यापन नहीं कराया गया है वे सभी सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण करा लें। इसके उपरांत यदि कोई वाहन बिना सत्यापन के पाया जाता है तो संबंधित चालक समेत वहां के मालिक के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

●प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को बरेली रोड और रामपुर रोड में सरहदीय जनपद से माल/सामान ढोने वाले ई- रिक्शा चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गोष्टी के दौरान ए०पी० बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, शिवराज सिंह राणा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, रोशताश सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, उ०नि० कृपाल सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष काठगोदाम, सीपीयू और यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी समेत हल्द्वानी शहर के ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व चालक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉