Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला बदर किए जाने के बाद लौटकर अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिला बदर किए जाने के बाद भी जिले में लौटकर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में बनभूलपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन माह के लिए नैनीताल जिले की सीमा से बाहर किया गया था, लेकिन पांच दिन बाद ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

21 अक्टूबर को गौला पार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने वसीम उर्फ चिंगाडू (43), निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 20 इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें 10 इंजेक्शन बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड और 10 इंजेक्शन एविल के शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में आरोपी को 16 अक्टूबर 2026 को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन कर नैनीताल जिले में प्रवेश कर गया। पुलिस ने इंजेक्शनों की बरामदगी और जिला बदर आदेश के उल्लंघन के मामले में बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा संख्या 180/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/10 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: शुक्रवार से एक बार फिर बदल सकता है मौसम, अगले दो दिन तेज धूप के बीच सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से तीन अभियोग दर्ज हैं। इनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट और एक मामला गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉