Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में अब बढ़ेगी गर्मी, कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही गर्मी से बचाव को लेकर विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा असर

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

20 मई को भी हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी, जहां तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

21 और 22 मई तक राहत के आसार नहीं

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

मौसम विभाग ने 21 और 22 मई के लिए भी चेतावनी जारी की है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रह सकता है। वहीं देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा और चम्पावत जैसे पर्वतीय जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को कहा है कि आमजन को गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह देने के लिए  प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉