Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी की “रबड़ डॉल” योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड हल्द्वानी की “रबड़ डाॅल” के नाम से मशहूर नन्ही योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी एक बार फिर से सम्मानित हुई हैं। यहां बता दें कि इस बार हर्षिका को उन्हीं के स्कूल जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह सम्मान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर स्कूल प्रशासन ने हर्षिका को उनकी अभी तक योग के क्षेत्र में उपलब्धि को देखते हुए 11 हजार चेक पुरस्कार के रूप में हर्षिका को भेंट किया। खास बात यह रही कि स्कूल ने हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी एवं माता मोनिका रिखाड़ी को भी “मुख्य अतिथि” के रूप में बुलाकर यह सम्मान दिया। स्कूल के डायरेक्टर नागेश चंद एवं प्रिंसिपल ऊषा रजवार वहां मौजूद रहे। बेटी को सम्मान पाकर हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी ने बताया कि हर्षिका को ये सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का क्षण था। और हर्षिका आगे भी इसी तरह अपना परफोर्मेंस कर अपने स्कूल के साथ-साथ अपने क्षेत्र, शहर एवं देश-प्रदेश का नाम ऊंचा करती रहेगी।

इससे पूर्व दिनांक 8 अगस्त 2026 को दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित “नाज है बेटियों पर” के इवेंट में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल योग के क्षेत्र में हर्षिका रिखाड़ी को सम्मानित कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

महज 10 साल की उम्र में हर्षिका योग के क्षेत्र में अभी तक 50 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं, जिसमे 25 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। दिसंबर 2025 में हर्षिका ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 4 में प्रतिभाग कर एक साथ दो पदक जीतकर उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉