Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर 15 जून से लगेगा ग्रीन सेस, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट के जरिए होगी वसूली

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर 15 जून से ग्रीन सेस की वसूली शुरू की जाएगी। इस संबंध में परिवहन मुख्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निविदा प्रक्रिया के तहत चयनित कंपनी ने सेस वसूली के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। अब इसे केंद्र की परिवहन वेबसाइटों से जोड़ा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले ग्रीन सेस की वसूली के लिए फास्टैग के जरिये कटौती की योजना थी, लेकिन अब ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) तकनीक के जरिये सेस वसूली की जाएगी। राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही वाहन की नंबर प्लेट कैमरे के माध्यम से पढ़ी जाएगी और उसी नंबर से जुड़े फास्टैग खाते से निर्धारित राशि  कट जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून से ग्रीन सेस लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस व्यवस्था से न सिर्फ सरकार को राजस्व मिलेगा, बल्कि राज्य में आने वाले वाहनों की सटीक निगरानी भी संभव होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

ग्रीन सेस के दरें इस प्रकार हैं
तीन पहिया वाहन – ₹20
चार पहिया वाहन – ₹40
मध्यम वाणिज्यिक वाहन – ₹60
भारी वाहन – ₹80

परिवहन विभाग ने तिमाही और वार्षिक व्यवस्था भी लागू की है, जिससे बार-बार आने वाले वाहनों को सहूलियत मिल सकेगी। नई व्यवस्था से राज्य के पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ पारदर्शी और डिजिटल राजस्व प्रणाली को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉