Medical
उत्तराखण्डटिहरी

किशोरी से मिलने पहुंचे युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर रूप से घायल, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी गढ़वाल:-  प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक किशोरी से मिलने उसके घर पहुंचे युवक और उसके दोस्त को घरवालों ने कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला प्रतापनगर ब्लॉक की ओण पट्टी के देवल गांव का है। मृतक के पिता धनपाल लाल के अनुसार उनके 18 वर्षीय पुत्र केतन लाल के पास सात जून की रात उसे एक किशोरी का फोन आया था, जिसने उसे खोलगढ़ स्थित अपने घर बुलाया था। केतन अपने मित्र दिवाकर डिमरी के साथ वहां पहुंचा

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि घर पहुंचते ही किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक लहूलुहान हो गए। बाद में किशोरी के पिता ने फोन कर केतन के परिजनों को अपने बेटे को वहां से ले जाने के लिए बुलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो केतन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल दिवाकर डिमरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना आवश्यक: नवीन वर्मा

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखने वाले केतन की सामान्य वर्ग की किशोरी से करीब छह माह से दोस्ती थी। इसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामले में एससी-एसटी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच सीओ टिहरी को सौंपी गई है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉