Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नशा मुक्ति केंद्र में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के मांडूवाला स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में मेरठ निवासी अजय कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार 52 वर्ष, पुत्र बलजीत सिंह, निवासी जाहिदपुर, हापुड़ रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अजय कुमार 8 अप्रैल से मांडूवाला स्थित कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती था। केंद्र में साथ रह रहे कुछ युवकों से अजय कुमार का विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झगड़े में बदल गया।

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों को लेकर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अप्रैल 2023 में चंद्रबनी स्थित अराध्या फाउंडेशन में 24 वर्षीय सिद्धार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि उसे भूखा-प्यासा रखा गया और कर्मचारियों ने डंडों से पीटा। शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मार्च 2023 शिमला बाइपास पर स्थित ‘नई जिंदगी’ नशा मुक्ति केंद्र में सहारनपुर निवासी मुवाद अली की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने केंद्र में लापरवाही और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। 2021 लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में एक युवक की मौत के बाद संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

लगातार घटनाओं के बाद सवाल यह उठता है कि नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और संचालन में कितनी लापरवाही बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉