Medical
उत्तराखण्ड

10 दिन में एक दिन अस्पताल में हाजिरी लगने पर कुमाऊं कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के संज्ञान में आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे है। डा.जगदीप 10 दिन में एक बार अस्पताल में आते हैं। 10 दिन की उपस्थिति, पंजिका में एक साथ हस्ताक्षर करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने इस प्रकरण को गंभीरता पूर्व लेते हुए उप जिलाधिकारी कैंची धाम से प्रकरण की जांच करायी। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कैंचीधाम द्वारा कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया कि डा. जगदीप के द्वारा रजिस्टर में हस्ताक्षर किये गये हैं, किन्तु एक सप्ताह से वह अस्पताल में नहीं आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इस संबंध में मण्डलायुक्त द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज का परीक्षण किये जाने पर डा. जगदीप सीसीटीवी में कहीं नहीं दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सम्बन्ध में सीएमओ नैनीताल से पूछे जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल को इसकी कोई जानकारी नहीं होना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण की सूचना सीएमएस डॉ सतीश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी द्वारा सीएमओ नैनीताल को नहीं दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

बुधवार 27 अगस्त को इस प्रकरण प्रकाश में आने पर सीएमएस के द्वारा सूचना सीएमओ नैनीताल को दी गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को प्रकरण की जानकारी न होने व डा. जगदीप सिंह की अनुपस्थिति के संबंध में तथा सीएमएस के द्वारा उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना न दिये जाने के संबंध में मण्डलायुक्त दीपक रावत द्वारा निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को प्रकरण की जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है। जांच में दोषी पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉