Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

एसटीएफ टीम का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, 6 लाख रुपए की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी है। जनपद उधमसिंहनगर के थाना बाजपुर क्षेत्र से करीब 6 लाख रूपये की चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराखण्ड द्वारा एक अंतर्राज्यीय तस्कर से काफी बड़ी मात्रा में चरस की खेप बरामद की। पकड़े गये नशा तस्कर से करीब एक किलो 260 ग्राम चरस बरामद की। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आर बी चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) पावन स्वरूप कुमाऊं यूनिट के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना बाजपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोराहा- बाजपुर रोड के पास से एक चरस तस्कर जयनाथ पुत्र मिलाकसेन उम्र लगभग 25 साल निवासी ग्राम सरकड़ी पोस्ट ऑफिस- सैद नगर जिला. – रामपुर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से कुल 01 किलो 260 ग्राम चरस बरामद हुई ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत कर जताया आभार
Ad

अभियुक्त जयनाथ ने पूछताछ में बताया कि वे यह चरस बाजपुर के मोहाली गांव से लाया है, जिसको प्रयागराज कुंभ मेले मे बेचने के लिये ले जा रहा था। अभियुक्त ने बताया कि वह अक्सर चरस यहां से ले जाकर यूपी मे बेचता रहता है । एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी। एसटीएफ के एंटी नार्कोटिक्स टीम निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह,आरक्षी वीरेंद्र चौहान,आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी मोहित जोशी, थाना बाजपुर पुलिस टीम के उप निरीक्षक रमेश चंद्र बेलबाल, आरक्षी नरेन्द्र सिंह, आरक्षी गीरिजा शंकर शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉