Medical
उत्तराखण्ड

कल फिर मौसम बिगड़ने के आसार, 23 जनवरी निकाय चुनाव के दिन भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  उत्तराखंड में कल शनिवार से मौसम करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 22 जनवरी तक राज्य के पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में 18 से 22 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इन पांच दिनों के दौरान राज्य में 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, 23 जनवरी को उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। राज्य में 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। बारिश और बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ सकती है। दिन के समय बारिश और बर्फबारी की स्थिति में मतदान प्रतिशत पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

नगर निकाय चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। दलों से स्टार प्रचारक भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव के दिन बारिश और बर्फबारी होने की स्थिति में मतदान पर असर पड़ सकता है। अगले छह दिन तक लगातार बारिश और बर्फबारी की स्थिति में परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं। 23 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के  अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। शेष अन्य जिलों में भी अनेक स्थानों पर भी बारिश का पूर्वानुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉