Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो शिक्षक और शिक्षिकाएं घायल, चालक सुरक्षित, सभी की हालत खतरे से बाहर

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  चौखुटिया क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे शिक्षकों की कार उड़ली खान के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं घायल हो गए, जबकि चालक सुरक्षित बच गया। सभी घायलों का चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दो बार पलटी फिर खाई में गिरी कार

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल के शिक्षक प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी विद्यालय की छुट्टी के बाद कार संख्या यूके-07 एफएच-1287 से चौखुटिया लौट रहे थे। जैसे ही कार उड़ली खान के समीप पहुंची, चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले सड़क पर दो बार पलटी और फिर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन के मामले पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जारी किए आदेश


ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, पुलिस ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही चौखुटिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया भेजा गया।

चार शिक्षक हुए घायल, चालक को नहीं आई चोट

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल खुली विद्युत केबलों पर लिया संज्ञान, मोटाहल्दू समेत कई स्थानों पर सड़क पर पड़ी केबलों को एनएच ने तत्काल कराया सुरक्षित

दुर्घटना में नवल किशोर (25), मोनिका आर्या (47), हेमलता नेगी (39) और दीपचंद जोशी (44) घायल हुए हैं। सभी चौखुटिया क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं कार चालक बृजेश सिंह पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

सीएचसी चौखुटिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

पुलिस ने की दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होना माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉