Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल में पर्यटक सीजन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के किये विशेष इंतजाम, पुलिसकर्मी सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से कर रहे गश्त

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल शहर पूरी तरह पर्यटकों से भर गया है। देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए यहाँ पहुँच रहे हैं। शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने प्रमुख बाजार, नैनी झील और मॉल रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं, जिससे उनकी तैनाती और गश्त तेज और प्रभावी हो रही है। यह पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तथा बच्चे- बड़े सभी मुस्कुराते हुए सेल्फी लेकर आनंद उठा रहे हैं । शिगवे स्कूटर के माध्यम से पुलिसकर्मी सड़कों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का एहसास और बढ़ गया है।
नैनीताल पुलिस की ओर से सभी पर्यटकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉