Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, छह वाहनों को किया सीज, 112 का चालान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/रामनगर :- परिवहन विभाग ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 112 वाहनों के चालान किये। इसके अलावा छह वाहनों को सीज किया गया, जिसमें तीन बस, दो ऑटो और एक ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है।

ADVERTISEMENTS Ad

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य,  अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार, गिरीश कांडपाल के द्वारा हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल, बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, ई रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल, कार आदि वाहनों को चेकिंग करते हुए कर, फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग, वाहनों की यांत्रिक स्थिति ठीक न होना, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इसके साथ ही संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए तीन बसों  को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस को निलंबित किया गया। इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  रिशु तिवारी ने रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए। चेकिंग अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की, अरविंद, चंदन ढैला और मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉