Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

उधार लिए सामान की रकम मांगने पर दुकानदार की पिटाई, उपचार के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  ग्राम झबरेड़ी कला में तीन युवकों ने उधार लिए सामान के एक हजार रुपये मांगने पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आशीष कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका 22 वर्षीय भतीजा विकास गांव में परचून की दुकान चलाता था। बीते दिवस मोहित,  राजकुमार और रोहित  दुकान पर आए। विकास ने इनसे पूर्व में उधार दिए सामान के पैसे मांगे तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रोहित ने लाठी से विकास के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। विकास और आरोपी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉