Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

कलयुगी मां ने गला गला दबाकर 6 माह की जुड़वा बहनों की कर दी गला दबाकर हत्या, बच्चियों के रोने से परेशान थी महिला

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार: बीते दिनों में हुए ज्वालापुर में छह माह की जुड़वा बहनों के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने छानबीन में इस बात खुलासा किया कि दोनों बच्चियों की हत्या किसी और नहीं बल्कि उनकी माँ ने की थी।
बताते चले कि बीते दिनों में टिहरी गढ़वाल के चंबा निवासी महेश सकलानी, जो वर्तमान में ज्वालापुर के सुभाष नगर कॉलोनी में निवास करते हैं, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 6 माह की दो जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वे सिडकुल की कंपनी रॉकमैन में काम करते हैं। बीते गुरुवार की सुबह, जब उनकी 20 वर्षीय पत्नी दूध लेने गई थीं, तब किसी ने उनकी मासूम बच्चियों की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस को बच्चियों की मां पर संदेह हुआ, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। हरिद्वार पुलिस ने महिला कांस्टेबल की निगरानी में बच्चियों की मां से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने पहले तो कई बहाने बनाए, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने मामले की सच्चाई उजागर की।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला ने बताया कि उसकी दोनों बेटियाँ अक्सर रोती रहती थीं, जिससे उसे आराम करने का समय नहीं मिल पाता था। वह अकेले ही घर पर दोनों बच्चियों का ध्यान रखती थी, उम्र कम होने और साथ में कोई परिजन न होने के कारण उसका चिड़चिड़ापन बढ़ता गया। इसी वजह से आरोपी महिला ने गुस्से में आकर रोती हुई बच्चियों को पहले रजाई से दबाया, जिससे वे और अधिक जोर से रोने लगीं। इसके बाद, महिला ने स्कार्फ से बच्चियों का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद, वह सामान्य रूप से दूध लेने गई और थोड़ी देर बाद घर वापस आई। घर लौटकर उसने अपने पति को फोन किया और अस्पताल आने के लिए कहा, फिर खुद बच्चियों को अस्पताल ले गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव को मिली लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात, 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉