Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नए साल पर सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन (एसओपी) जारी की

ADVERTISEMENTS Ad

नए साल को लेकर उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार नए साल का जश्न मनाने के दौरान दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नये साल के जश्न के दौरान सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर. राजेश कुमार ने सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिये हैं कि आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन को और दुरुस्त रखा जाए, इसी को लेकर प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन (एसओपी) जारी की है। सभी अस्पतालों को इस गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने नये साल और शीतकालीन यात्रा के दौरान सभी अस्पतालों को इमरजेंसी मैनेजमेंट की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में आपातकालीन प्रबंधन को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों की एक बैैठक हुई। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के साथ इमरजेंसी मैनेजमेंट को लेकर विचार विमर्श किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

स्वास्थ्य सचिव ने कहा आपातकालीन प्रबंधन के ट्राइएज के तहत मरीजों की जांच तेजी से की जाती है। इसके अलावा क्लीनिकल प्रोटोकॉल, डॉक्यूमेंटेशन और क्वालिटी एश्योरेंस को लेकर भी दिशा-निर्देश बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गंभीर मरीजों को 10 मिनट के भीतर इलाज मिल जाए। लापरवाही की स्थिति में संबंधित मेडिकल कॉलेज के एम.एस या प्राचार्य को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉