Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

उत्तराखंड के पौड़ी में सड़क हादसा: बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत 15 घायल

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के पौड़ी शहर से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर एक बस हादसा हो गया, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित हो गई थी। जिसके चलते 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई, हादसा इतना भयानक था कि बस में चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मिनी बस संख्या UK12PB0177, जो पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए करीब 3 बजे निकली थी, तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास 4 बजे के आसपास बस दुर्घटना का शिकार हो गई, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में करीब 20 लोग सवार थे. हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य को तेज कराया। साथ ही जिलाधिकारी ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉