Medical
उत्तराखण्ड

तिलक लगाकर पहुंची छात्रा को शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर काटा हंगामा

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश के निजी स्कूल में तिलक लगाकर पहुंची छात्रा को शिक्षिका ने क्लास से बाहर कर दिया, इसकी जानकारी जब छात्रा ने अपने परिजनों को दी तो बवाल मच गया, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।
घटना बीते बुधवार की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के ही एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। क्लास में जाते ही शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर निकालकर तिलक हटाने के लिए कहा, जिसके बाद छात्रा तिलक साफ़ करने के बाद क्लास में बैठी, स्कूल से घर जाने के बाद छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad

हिंदू संगठन के लोगों ने जताया आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad

देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जाकर प्रधानाचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका को लिखित माफ़ी मांगने को कहा। शिक्षिका के माफ़ी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। प्रधानाचार्य ने घटना पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसा दोबारा न होने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉