Medical
उत्तराखण्डचमोली

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले प्रधान प्रत्याशी का हुआ निधन, चुनाव स्थगित

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- विकासखंड थराली के अंतर्गत देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले एक दुखद घटना सामने आई है। प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर राजेंद्र सिंह को थराली अस्पताल ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad

घटना की सूचना मिलते ही विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, पंचायत के अन्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉