Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी: दमुवादूँगा भूमि प्रकरण को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊँ आयुक्त को सौंपा  ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad

के हल्द्वानी:- कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाक़ात की।

ADVERTISEMENTS Ad

मुलाकात के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत से भेंट कर दमुवाढूंगा क्षेत्र से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट एवं दमुवादूँगा के वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्ष 2016 में दमुवादूँगा क्षेत्र को बंदोबस्ती राजस्व ग्राम घोषित किया गया था। शासनादेश के अनुसार वहाँ पारंपरिक रूप से निवास कर रहे नागरिकों को भूमिधर अधिकार दिए जाने थे, परंतु वर्तमान में प्रशासन ने उन्हीं  की भूमि को अवैध घोषित कर उन्हें डराने, धमकाने और बेदखल करने के प्रयास किए हैं। यह कृत्य न केवल अनुचित और अवैधानिक है, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी निंदनीय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने स्पष्ट कहा कि यह केवल भूमि से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के जीवन, भविष्य और न्याय के अधिकार का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के निवासियों के हक़ और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़े हैं भविष्य में भी डटे रहेंगे। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने भी आयुक्त से आग्रह किया कि वर्ष 2016 में दमुवादूँगा को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के बाद आरक्षित वन क्षेत्र से अनरक्षित भूमि पर पारंपरिक रूप से बसे नागरिकों को मौके और कब्जे के आधार पर नियमित किया जाए। साथ ही ग्रामवासियों को अपना कब्जा प्रमाणित करने का पूर्ण अवसर दिया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो समस्त क्षेत्रवासी उसका विरोध करेंगे और प्रशासन का सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और सभी को अपने कब्जे के साक्ष्य प्रस्तुत करने का पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश एवं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट के साथ हरीश लाल वैद्य, महेशानंद, फ़क़ीर राम टम्टा, कृष्ण कुमार, के.सी. भाई, जगदीश भारती, लाल सिंह पंवार सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉