Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से चली शीतलहर, पर्वतीय जिलों में आज भी बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने लगातार ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई।
बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम 11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 तो केदारनाथ में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत कर जताया आभार
Ad

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल, समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना, नदियों- नालों में जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका, अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉