Medical
उत्तराखण्डचंपावतधर्म/संस्कृति

मां पूर्णागिरि धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़, देश के कोने-कोने से पहुंच रहे श्रद्धालु

ADVERTISEMENTS Ad

टनकपुर:- भारत के सुप्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। बीते 24 घंटों में 16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

रेल, बस और निजी वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु टनकपुर पहुँच रहे हैं, ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर तक लगातार भक्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मंदिर मार्ग भक्ति, श्रद्धा और आस्था के अद्भुत वातावरण से गुंजायमान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

यात्रा मार्ग पूर्णतः सुरक्षित एवं सुविधाजनक है

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं – जैसे कि सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी निगरानी, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल, शौचालय, महिला सहायता केंद्र, साफ-सफाई इत्यादि। पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस बल द्वारा मंदिर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सतर्कता के साथ लागू किया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन व सहायता सेवाओं को पूरी मुस्तैदी से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यात्रा मार्ग में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता केंद्र या पुलिस से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉