Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अंकिता हत्याकांड पर व्यापार मंडल ने सीबीआई जांच की संतुति के बाद 11 जनवरी का बंद वापस लेने की घोषणा की

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। उत्तराखंड के प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुई दरिंदगी को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए कलंक करार दिया है। संगठन का कहना है कि इस जघन्य घटना की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश भर में 383 नगर इकाइयों केसाथ सक्रिय प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अनुसार, सामाजिक और महिला संगठनों की ओर से 11 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेश बंद को लेकर सहयोग की लगातार अपीलें की जा रही थीं। अंकिता हत्याकांड वीआईपी संलिप्तता की आशंकाओं और सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश में आंदोलन का माहौल बना हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

हालांकि संगठन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद अब बंद का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसी आधार पर व्यापार मंडल ने 11 जनवरी के प्रस्तावित बंद से स्वयं को अलग करते हुए बंद वापस लेने की औपचारिक घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

संगठन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी पदाधिकारियों एवं नगर इकाइयों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे और अपने व्यवसाय संचालित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से भी आग्रह किया गया है कि इस प्रकरण में बंद को लेकर व्यापार मंडल से संपर्क न किया जाए, क्योंकि संगठन बंद का समर्थन नहीं कर रहा है। व्यापार मंडल ने दोहराया कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के पक्ष में पूरी मजबूती से खड़ा है, लेकिन अब सीबीआई जांच की संतुति कर दी गई है ऐसे में व्यापारिक गतिविधियों को बाधित करना उचित नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉