Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भोगेंद्र हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार, टांडा के जंगल में मिला था शव, पैसे के लेनदेन को लेकर की थी हत्या,

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  टांडा के जंगल में हुई भोगेन्द्र सिंह चौहान की हत्या का आज मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार देर रात यह बड़ी सफलता हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को 11 जून को टांडा जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। छानबीन के बाद शव की पहचान रुद्रपुर निवासी भोगेन्द्र सिंह चौहान के रूप में की गई। सिर पर गहरे जख्म के चलते हत्या की आशंका जताई गई और 13 जून को मृतक के पुत्र करन चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

जांच में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 16 जून को पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों हत्यारोपियों बालम सिंह बिष्ट, हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को जुतियालखत्ता टांडा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने कबूल किया कि मृतक से उसका पैसों का पुराना विवाद था। पैसे न लौटाने की नीयत से उसने अपने दो साथियों को लालच देकर इस साजिश को अंजाम दिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार सहित कोतवाली हल्द्वानी की विशेष टीम की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉