Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में समायी, हादसे में दंपति की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ः-  रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय मार्ग पर घाट क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग  250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

अनियंत्रित होकर वाहन खाई में समाया

ADVERTISEMENTS Ad

मिली सूचना के अनुसार मटेला बैंड से करीब एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास वाहन संख्या यूके 06 ए जैड 8788 अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में समा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस, कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल रूम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खाई में गिरा मिला, जिसमें दो लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने जोखिम उठाते हुए गहरी खाई में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दंपती गंगोलीहाट में अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने गए थे। बारात लोहाघाट पहुंचने के बाद वे पिथौरागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान शाम के समय वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान योगेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र जीवन राम, निवासी बजेटी, और उनकी पत्नी निधि आर्या (34 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग के टकाना, पिथौरागढ़ कार्यालय में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवा में तैनात थीं।

परिजनों में कोहराम, गांव में शोक की लहर

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दंपति की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने पंचनामा भरने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉