Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आई.आई.एम.यू.एन. संस्था ने गुरुकुल स्टडी ज़ोन में शतरंज ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन, बच्चों को खेल के नियमों और बारीकियों की दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आई.आई.एम.यू.एन. संस्था के तत्वावधान में गुरुकुल स्टडी ज़ोन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी में शतरंज ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी सोच और कौशल को प्रोत्साहित करना था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर चैम्पियंस चेस अकादमी के कोच आशुतोष ने बच्चों को शतरंज की बारीकियों, नियमों और विभिन्न रणनीतियों की जानकारी दी। उन्होंने खेल के माध्यम से बच्चों को एकाग्रता, धैर्य और निर्णय क्षमता के महत्व से भी अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ शतरंज खेला तथा प्रशिक्षक से प्रश्न पूछकर खेल की तकनीकों को समझा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इस अवसर पर संस्था की सचिव मनीषा पांडे, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी तथा शिक्षक पुष्कर मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के खेलों के आयोजन का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉