Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

अचानक गायब हुई महिला का शव दो किलोमीटर दूर मिला, सिर में मिले चोट के निशान, बाघ के हमले की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  मनकोट गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव दो किमी दूर जंगल से मिला है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीण महिला की मौत का कारण तेंदुए का हमला बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मनकोट के कंपास तोक निवासी देवकी देवी (65) पत्नी कृष्णानंद देर शाम छह बजे अपने घास के ढेर के समीप पहुंची आग को बुझाने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक खोजबीन की। घर से करीब दो किमी दूर रात करीब सवा 11 बजे महिला का शव जंगल में खाई से बरामद किया। महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। महिला की खोजबीन में जुटे ग्रामीणों और जिपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक खेतवाल ने बताया कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से तेंदुएं की धमक देखी जा रही थी। खोजबीन के दौरान भी महिला के शव के कुछ दूरी पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉