Medical
उत्तराखण्डटिहरी

सड़क हादसा: चंडीगढ़ से चमोली जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, बचाव दल मौके पर

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी गढ़वाल:-  टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी में पांच लोग सवार थे। वाहन पहाड़ी मार्ग से गुजर रहा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, विशेष सतर्कता बरतने की अपील
Ad

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण खाई तक पहुंचने और वहां से लोगों को निकालने में बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीमों की ओर से खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वाहन में सवार सभी लोगों की स्थिति का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आगामी 27 अक्टूबर से शुरू होगा भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र, पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है धामी सरकार
Ad

प्रारंभिक जानकारी में हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना सामने आई है। वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी और पुष्टि का इंतजार है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने और संबंधित अधिकारियों से पुष्टि मिलने के बाद ही मृतकों और घायलों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉