Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध नशा कारोबार पर एसओजी/पुलिस का वार: ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एसओजी व पुलिस टीम ने शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा
द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

     एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमरचंद शर्मा, के नेतृत्व में एसओजी व हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा संयुक चैकिंग के दौरान 8 अक्टूबर को शाम के समय गन्ना सेंटर से आगे एक व्यक्ति नवीन कुमार सिंह को कुल 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
    उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

बरामदगी-

ADVERTISEMENTS Ad

कुल 11 पेटी (66 पव्वे मैकडेवल व्हिस्की ,44 पव्वे 8 पीएम व्हिस्की , 24 बोतल बीयर ,72 केन बीयर, 19 हाफ मकडेवल विस्की, 33 पव्वे बकाडी लेमन रम ,37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल कॅप्टन मॉर्गन रम)

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेश जोशी ( प्रभारी एसओजी), उपनिरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी), कांस्टेबल
अरुण राठौर (एसओजी), कांस्टेबल अनिल टम्टा चौकी टीपी नगर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉